सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना डुमरियागंज अंतर्गत ग्राम जमौता में कानून की अवहेलना और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना डुमरियागंज अंतर्गत ग्राम जमौता में कानून की अवहेलना और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक परिवार पर कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद जबरन निर्माण करने और विरोध करने पर महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।
न्यायालय के आदेश को ठेंगा
पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि उनके घर के बगल स्थित गली को लेकर पड़ोसी रामसागर और उसके पुत्रों (विशाल, विकास, आकाश) के साथ पुराना विवाद चल रहा है। यह मामला वर्तमान में दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर न्यायालय ने स्थगन आदेश (Stay Order) जारी कर रखा है। आरोप है कि पीड़िता के पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर विपक्षियों ने जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
बेटी के साथ अभद्रता और मारपीट
पीड़िता के अनुसार, जब उनकी बेटी रोशनी ने इस अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने न्यायालय के आदेशों को ताक पर रखकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। सुशीला देवी का कहना है कि वे इस मामले में पहले भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
एसपी से न्याय की गुहार
न्याय न मिलने से आहत पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थनगर को पत्र सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
सिद्धार्थनगर: एंटी थेफ़्ट टीम और जोगिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तारhttps://t.co/qwxhj3dqbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























