बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो असहाय महिलाओं और एक मासूम बच्चे को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो असहाय महिलाओं और एक मासूम बच्चे को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया है। थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन सभी को राजस्थान के भरतपुर स्थित ‘अपना घर’ आश्रम भेजा है।

मामला दाउदपुर गांव का है, जहाँ एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ भटक रही थी। महिला अपना नाम दुर्गी शर्मा बता रही थी, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह ग्रामीणों से उलझ रही थी। सूचना पर पहुँचे एसआई शिशपाल सिंह और महिला हेड कांस्टेबल रेनू तोमर ने उसे रेस्क्यू किया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी महिला की स्थिति में सुधार न होने पर उसे वापस थाने लाया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पहले से घूम रही एक अन्य बुजुर्ग महिला ‘राजकुमारी’ और इस नवागत महिला व बच्चे को सुरक्षा देने हेतु भरतपुर की ‘मां माधुरी बृज वारिश सेवा सदन अपना घर’ संस्था से संपर्क किया गया। संस्था की गाड़ी बुलाकर दोनों महिलाओं और बच्चे को लिखित कार्यवाही के बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस पुनीत कार्य में महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























