पनियरा
महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत पनियरा के निवासी सात वर्षीय मासूम मोहम्मद अरहान खान ने रमजान-उल-मुबारक के महीने में इबादत की एक मिसाल पेश की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत पनियरा के निवासी सात वर्षीय मासूम मोहम्मद अरहान खान ने रमजान-उल-मुबारक के महीने में इबादत की एक मिसाल पेश की है। अरहान ने इस साल रमजान शरीफ के पूरे 30 रोजे रखे और शुक्रवार को मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और तरक्की की विशेष दुआ मांगी।
पिता ने बढ़ाया हौसला, पहनाई माला
मासूम अरहान के पिता और पनियरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक व भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खान ने अपने नन्हे बेटे के इस जज्बे पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अलविदा जुमे के मौके पर अरहान को माला पहनाकर उसका उत्साहवर्धन किया। सैफ खान ने कहा कि बच्चों में यदि बचपन से ही ऐसा जज्बा और संस्कार होंगे तो वे भविष्य में निश्चित रूप से बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। इतनी कम उम्र में लगातार 30 रोजे रखना अरहान की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।
सात साल की छोटी सी उम्र में भूख-प्यास की परवाह किए बिना पूरे महीने रोजा रखने पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने अरहान को गले लगाकर मुबारकबाद दी। मासूम के इस हौसले की हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह न केवल धार्मिक निष्ठा है, बल्कि धैर्य और अनुशासन का भी बड़ा उदाहरण है।
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। परिसर के भीतर ही हमलावरों ने बीएससी के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की pic.twitter.com/qg6ppPZrVj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026






















