सिद्धार्थनगर: चिल्हिया में शहीद भगत सिंह चौराहे के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन, ₹20.22 लाख की लागत से निखरेगा स्वरूप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया चौराहे को ‘शहीद भगत सिंह चौराहा’ के रूप में विकसित और सुसज्जित करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया चौराहे को ‘शहीद भगत सिंह चौराहा’ के रूप में विकसित और सुसज्जित करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। 20.22 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में किया गया।

विधायक निधि से विकास की नई कड़ी

विधायक विनय वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी विधायक विकास निधि से स्वीकृत यह परियोजना शोहरतगढ़ विधानसभा को सुंदर और विकसित बनाने के उनके संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने इस अवसर पर उमड़े जनसमूह के उत्साह को प्रेरणादायी बताते हुए क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यदायी संस्था और प्रशासनिक निर्देश

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जानकारी दी कि सौंदर्यीकरण का यह कार्य कार्यदायी संस्था ‘सिडको’ (SIDCO) द्वारा कराया जा रहा है। प्रशासन ने कार्य को समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस ऐतिहासिक पहल से न केवल चौराहे का स्वरूप बदलेगा, बल्कि यह अमर शहीद भगत सिंह की स्मृतियों को भी जीवंत रखेगा।

 

Voice Of News 24