बुलंदशहर: अहमदगढ़ पुलिस ने 1100 नशीली गोलियों के साथ तस्कर को दबोचा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर अभियुक्त को भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शहरूद्दीन उर्फ बाबू पुत्र निजामुद्दीन, निवासी ग्राम खैलिया कल्याणपुर के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे खैलिया कल्याणपुर जाने वाले रास्ते से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1100 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में नशे का कारोबार कर युवाओं को बर्बाद कर रहा था।

थाना अहमदगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 62/26, धारा 21/22 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचन्द शर्मा, एसआई रामेश्वर दयाल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

Voice Of News 24