सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। शासन की मंशा के अनुरूप अब इमरजेंसी विभाग में ₹40,000 की बाजार कीमत वाला जीवनरक्षक ‘टेनेक्टेप्लाज’ इंजेक्शन और ‘स्ट्रेप्टोकाइनेज’ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
जनवरी माह से अब तक मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बने आईसीयू में 150 से अधिक गंभीर मरीजों का सफल उपचार किया गया है, जिनमें से 4 हृदयाघात के मरीजों को यह महंगा इंजेक्शन लगाकर उनकी जान बचाई गई है। चिकित्सकों के अनुसार, आपात स्थिति में समय से अस्पताल पहुँचने वाले मरीजों को यह इंजेक्शन तत्काल लगाया जाता है, जो हृदय की रक्त वाहिकाओं में बने थक्के को घोलकर रक्त संचार सुचारू करने में सहायक होता है।
गोल्डन ऑवर में उपचार पर जोर
गत 18 मार्च 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में ‘स्टेमी’ केयर नेटवर्क की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि हार्ट अटैक के मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ (दौरे के शुरुआती एक घंटे) के भीतर ही यह इंजेक्शन लगा दिया जाए। इससे मरीज की स्थिति स्थिर हो जाती है, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन जनपद में त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























