इटवा: योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने गिनाईं उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं निवर्तमान विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो प्रदेश कभी अपराध और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, आज वह अपनी सुदृढ़ कानून व्यवस्था और निवेश के कारण देश में मॉडल बन चुका है। पूर्व मंत्री ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से करोड़ों गरीबों को पक्के आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड और निःशुल्क राशन की सुविधा मिली है।

शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ‘कायाकल्प अभियान’ के तहत परिषदीय विद्यालयों के आधुनिक स्वरूप और स्मार्ट क्लासेस की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे का जाल, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और बिजली-पानी की बेहतर उपलब्धता ने आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अंत में, उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस दौरान भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24