आगरा: भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई; महिला व बच्चे समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत

आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जनपद के चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की बोलेरो सवार सभी श्रद्धालु राजस्थान स्थित कैला देवी मंदिर के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चित्रहाट इलाके में पहुँची, अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

इटावा और औरैया के रहने वाले थे मृतक

हादसे का शिकार हुए मृतकों में 4 लोग इटावा जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि 1 व्यक्ति औरैया का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 3 लोगों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्राथमिक दृष्टि में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.