मिर्जापुर: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पचोखरा कला का पंचायत भवन, दरवाजे गायब और परिसर में उगी झाड़ियां

मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत पचोखरा कला गांव से सरकारी धन के दुरुपयोग और ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्जापुर जनपद के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत पचोखरा कला गांव से सरकारी धन के दुरुपयोग और ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ का पंचायत भवन अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। रख-रखाव के अभाव में यह भवन अब सफेद हाथी साबित हो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि सुरक्षित माने जाने वाले सरकारी पंचायत भवन से दरवाजे तक गायब हो चुके हैं। भवन के चारों ओर एक-एक फुट ऊँची घास और कटीली झाड़ियाँ उग आई हैं, जिससे पूरा परिसर खंडहर जैसा प्रतीत होने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ साफ-सफाई के नाम पर एक ईंट भी नहीं हटाई जाती।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 साल पहले इस पंचायत भवन की मरम्मत कराई गई थी, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन आज स्थिति यह है कि यहाँ पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान की उदासीनता के कारण सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है। पचोखरा कला के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवन की सुध ली जाए और गायब हुए सामानों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.