मेरठ
उत्तर प्रदेश में वीआईपी कल्चर और अवैध हूटरों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत मेरठ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में वीआईपी कल्चर और अवैध हूटरों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत मेरठ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जनपद के लावड़ इलाके में एक फॉरच्यूनर गाड़ी पर अवैध रूप से हूटर बजाकर अपना ‘भौकाल’ दिखा रहे समाजवादी पार्टी के नेता को पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा।
एएसपी की नजर पड़ते ही रुकी गाड़ी
जानकारी के अनुसारबताते एएसपी बजरंग प्रसाद लावड़ क्षेत्र में रूटीन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान उनकी नजर एक सफेद रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी पर पड़ी, जिसमें हूटर बजाया जा रहा था। एएसपी ने तत्काल गाड़ी को रुकवाया। जांच में पाया गया कि गाड़ी एक सपा नेता की है, जो नियम विरुद्ध तरीके से हूटर का प्रयोग कर रहे थे।
एएसपी बजरंग प्रसाद ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर ही गाड़ी से अवैध हूटर को उतरवाया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने गाड़ी का भारी-भरकम चालान भी काटा। इस कार्रवाई के दौरान सपा नेता और उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है। सड़कों पर वीआईपी कल्चर का प्रदर्शन करने वालों और यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों के विरुद्ध मेरठ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धोतियहवा (बनिया टोला) में 30 वर्षीय युवक हरिप्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गरमाता जा रहा है। घटना के चार दिन बाद, क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/mXXPK2zm08
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026
















