बलिया: प्रदेश सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल, डीएम ने किया भव्य नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ

बलिया

उत्तर प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जनपद के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नौ दिवसीय भव्य मेले का आगाज़ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जनपद के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नौ दिवसीय भव्य मेले का आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

उद्घाटन समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महर्षि बाल्मीकि विद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के विकास कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित एक विशेष लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने बेहद सराहा।

अगले माह होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास जिलाधिकारी

जनता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिले के विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा जिले को रफ्तार देने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और फोरलेन सड़कों से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

स्वास्थ्य: बलिया के लिए बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका शिलान्यास अगले माह (अप्रैल) में प्रस्तावित है।

रोजगार व ओडीओपी: एक जनपद एक उत्पाद के तहत बलिया के सत्तू और बिंदी को वैश्विक पहचान मिली है। लखपति दीदी योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

डीएम ने बताया कि यह मेला 18 मार्च से 26 मार्च तक अनवरत चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुँचाना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे सकारात्मक सोच के साथ जिले के विकास में भागीदार बनें।

सभागार परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडीओ आनंद प्रकाश समेत जिले के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]