श्रावस्ती: बुलडोजर कार्रवाई पर सियासी घमासान, 20 परिवार बेघर; प्रशासन पर बदसलूकी के आरोप

श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई ने अब बड़े सियासी बवाल का रूप ले लिया है। बीते 12 तारीख को हुई इस कार्रवाई में कई पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया गया, जिसके चलते लगभग 20 परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई ने अब बड़े सियासी बवाल का रूप ले लिया है। बीते 12 तारीख को हुई इस कार्रवाई में कई पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया गया, जिसके चलते लगभग 20 परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए हैं। पिछले 40 वर्षों से वहां रह रहे इन परिवारों के उजड़ने से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

पीड़ितों का छलका दर्द

बेघर हुए परिवारों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई के दौरान उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया गया। पीड़ितों का दावा है कि बुलडोजर चलाते समय उनके घरेलू सामान, अनाज और कीमती वस्तुओं तक को नहीं निकालने दिया गया, जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। सबसे गंभीर आरोप महिलाओं और बच्चों के साथ की गई बदसलूकी को लेकर लग रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

सपा ने खोला मोर्चा

इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और प्रशासन की इस कार्रवाई को अमानवीय करार दिया। सपा नेतृत्व ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई द्वेषपूर्ण भावना से की गई है। विपक्षी दल अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं और बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास व मुआवजे की मांग तेज कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.