देवरिया: प्यार में बसंती बनी युवती, शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, मचा हड़कंप

बघौचघाट

देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र में कल मंगलवार को फिल्मी शोले’ जैसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र में कल मंगलवार को फिल्मी  शोले जैसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ते हुए गांव के ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हंगामे के कारण मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की युवती का गांव के ही एक युवक के साथ पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, करीब एक वर्ष पूर्व प्रेमी की शादी किसी अन्य युवती से हो गई थी। इसके बावजूद, प्रेमिका उससे शादी करने की मांग पर अड़ी रही। मंगलवार को टॉवर पर चढ़ गई और ऊपर से ही प्रेमी का नाम पुकारते हुए उससे दोबारा शादी करने की मांग करने लगी।

 

पुलिस और परिजनों की कड़ी मशक्कत के बाद उतरी नीचे

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बघौचघाट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों और पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी देर तक समझाए जाने और नीचे उतरने के आश्वासन के बाद युवती करीब डेढ़ घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतरी। पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए युवती को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, क्षेत्र में चर्चा

टॉवर पर चढ़ी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]