महराजगंज: नशे में ड्राइविंग करने वालों पर यातायात पुलिस का हंटर, ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत वसूला 50 हजार जुर्माना

बागापार

महराजगंज जनपद के बागापार में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बागापार में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। महराजगंज जनपद के बागापार में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

महराजगंज जनपद के बागापार में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार की देर रात यातायात प्रभारी एपी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन कार-ओ-बार से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

यातायात पुलिस की टीम ने शिकारपुर और सिंदुरिया जैसे प्रमुख चौराहों पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच की गई। नशे की हालत में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 5 वाहनों का चालान किया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने के गंभीर मामले में पुलिस ने कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए कड़ी चेतावनी दी। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य सड़क पर होने वाली अनहोनी को रोकना और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना है।

यातायात प्रभारी एपी सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है। यातायात पुलिस ने भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.