औरैया
औरैया जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुभाष चौराहे के पास से हुई गिरफ्तारी
क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हिंमाशु चौधरी पुत्र स्व. राधेश्याम चौधरी, निवासी प्रेमनगर/ओमनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को शहर के व्यस्त सुभाष चौराहे के पास स्थित एटीएम के पास से घेराबंदी कर दबोचा।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पकड़ा गया अभियुक्त थाना कोतवाली औरैया में पंजीकृत अपराध संख्या 585/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 118(2), 324(4)) में वांछित था। न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने किया। टीम में उपनिरीक्षक गणेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल कामरान अकमल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है .
Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 17 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/wFgrjUYocX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026


















