सस्ती लोकप्रियता के लिए जान दांव पर लगा रहें आज के युवा, रीलबाजी के चक्कर में कर रहें ख़तरनाक स्टंट

ब्यूरो रिपोर्ट 

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल की युवा पीढ़ी अपने जिंदगी को भी दांव पर लगाने से पीछे नहीं हट रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल की युवा पीढ़ी अपने जिंदगी को भी दांव पर लगाने से पीछे नहीं हट रही है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवाओं में जुनून सा जग गया है। कभी ट्रेन के नीचे रील बनाना, कभी चलते ट्रक के नीचे रील बनाने का खुमार, आजकल के युवाओं के सर पर चढ़कर बोल रहा है। चंद समय की मस्ती के लिए युवाओं का ये हरकत चिंता का सबब बन गया है। तस्वीरों में दिख रहा युवक का यह हरकत, केवल इसी युवक के लिए ख़तरनाक नहीं है बल्कि ऐसे हरकतों को देखने वाले अनेक युवाओं के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।
सवाल यह है कि यदि ऐसे हरकतों की वजह से युवक के साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो उसके माता-पिता के दिलों पर क्या बीतेगा? यदि इन हरकतों को देखकर आने वाली पीढ़ी भी रीलबाजी पर उतर आई तो फिर स्थिति और भी गंभीर हो जायेगी, जो किसी भी देश में चिंताजनक स्थिति पैदा कर सकती है।

 

Voice Of News 24