बुलंदशहर: दानपुर में रसोई गैस का संकट गहराया, चूल्हे ठंडे होने से ग्रामीणों में रोष, एजेंसी संचालक ने दी सफाई

दानपुर/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है। शनिवार को ‘जगदंबा इंडियन गैस एजेंसी’ पर गैस न मिलने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण परेशान नजर आए। आलम यह है कि कई परिवारों के सामने समय पर भोजन पकाने का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय निवासी खमानी सिंह ने बताया कि घर में एलपीजी सिलेंडर खत्म होने के कारण खाना नहीं बन पा रहा है। ग्रामीण प्रतिदिन उम्मीद के साथ गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की अनुपलब्धता से उनकी दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

जगदंबा इंडियन गैस एजेंसी के संचालक अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी एजेंसी से लगभग 7086 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में वितरण में बाधा आई है। संचालक के अनुसार, “ऊपर से” गैस की आवक कम होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिस कारण वितरण सुचारू नहीं हो पा रहा है।

अर्पित चतुर्वेदी ने उपभोक्ताओं को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गैस की कोई स्थाई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी और सभी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

फिलहाल, ग्रामीण जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.