बिधूना सिविल कोर्ट ने रचा इतिहास: लोक अदालत में एक ही दिन में निपटाए रिकॉर्ड 335 मामले

औरैया

औरैया जनपद के न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में औरैया के बिधूना सिविल न्यायालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में औरैया के बिधूना सिविल न्यायालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) डॉ. प्रवीण सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने कार्यकुशलता की नई मिसाल पेश करते हुए एक ही दिन में रिकॉर्ड 335 मामलों का सफल निस्तारण किया।

इस विशेष अभियान के दौरान न्यायालय ने उत्तराधिकार अधिनियम (Succession Act) से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी। ’01 OM’ श्रेणी के तहत दर्ज इन महत्वपूर्ण प्रकरणों की गहन सुनवाई करते हुए विधिक उत्तराधिकारियों को उनके कानूनी अधिकार सौंपे गए। डॉ. प्रवीण सिंह के न्यायालय द्वारा कुल 2,49,560.82 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए गए, जिससे कई परिवारों के लंबे समय से रुके वित्तीय दावों का मार्ग प्रशस्त हुआ।

न्यायालय ने जहाँ जनता को राहत दी, वहीं अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न मामलों में 6580 रुपये का अर्थदंड भी वसूला। इतनी बड़ी संख्या में मुकदमों का निस्तारण बिधूना न्यायालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान प्रस्तुतकार/पेशकार अतीक वारसी सहित अन्य कर्मचारी मुस्तैद रहे। अपर जुडिशल न्यायिक मजिस्ट्रेट बिधूना कुषागृ मिश्रा ने 270 लोक अदालत में एक दिन मैं वही मामले निपटाए

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.