महराजगंज: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, 55 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरौली गांव के समीप शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरौली गांव के समीप शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर इस कदर बरपा कि पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहरौली निवासी केदार गौड़ (55 वर्ष) शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी साइकिल से गड़ौरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से गलत साइड में आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केदार गौड़ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.