औरैया: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने परखा सुरक्षा व्यवस्था का हाल

औरैया

औरैया जनपद के उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। इसी क्रम में एसपी अभिषेक भारती और क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बिधूना स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम डॉ. त्रिपाठी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी कि परीक्षा की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.