सिद्धार्थनगर: देश में नहीं होगी तेल-गैस की कमी, राहुल गांधी फैला रहे अफरा-तफरी सांसद जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में ईंधन का कोई संकट नहीं है और विपक्ष जानबूझकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है।

सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने बयान में कहा कि देश के पेट्रोलियम मंत्री ने सदन के माध्यम से पूरे देश को आश्वस्त किया है कि भारत में डीजल, पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भविष्य में भी देश के भीतर तेल और गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए सांसद ने कहा, इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश की जनता में अफरा-तफरी का माहौल पैदा करना चाहते हैं। यह विपक्ष की गैर-जिम्मेदाराना भूमिका को दर्शाता है।

वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए जगदम्बिका पाल ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में ऊर्जा संकट हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और विपक्ष के बहकावे में न आएं।

 

Voice Of News 24