औरैया: अजीतमल पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अजीतमल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अजीतमल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 102/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त को कस्बे से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

साधु ढाबा के पास से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, निरीक्षक रामचंद्र वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने साधु ढाबा से पहले एक बंद पड़ी गुमटी के पास से वांछित अभियुक्त अमन राठौर को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर, निवासी शिवाजीपुरम (शिवम टाकीज के पीछे), थाना कोतवाली नगर, जनपद इटावा का रहने वाला है।

संगीन धाराओं में दर्ज है मामला

पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय अभियुक्त अमन के खिलाफ थाना अजीतमल में धारा 64(1), 123 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते वह पकड़ा गया।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.