बुलंदशहर: गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का प्रहार, एसडीएम और सीओ ने गोदामों पर मारा छापा

बुलंदशहर

बुलंदशहर:जनपद के घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर:जनपद के घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी नगर ने भारी पुलिस बल के साथ गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया।

गोदामों में अभिलेखों की हुई बारीकी से जांच

आज दिनांक 13 मार्च 2026 को उपजिलाधिकारी सदर दिनेश चन्द और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इण्डेन गैस गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने न केवल सिलेंडरों के भंडारण और स्टॉक का मिलान किया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और वितरण से संबंधित अभिलेखों (रजिस्टर) की भी गहनता से जांच की।

कालाबाजारी मिली तो होगी जेल

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर ने गोदाम स्वामियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू गैस का लाभ केवल निर्धारित उपभोक्ताओं को ही मिलना चाहिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि यदि कहीं भी अवैध बिक्री या कालाबाजारी की शिकायत मिली, तो संबंधित गोदाम स्वामी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

सुरक्षा मानकों पर भी रही नजर

अधिकारियों ने गोदामों में अग्नि सुरक्षा यंत्रों और गैस रिसाव से बचने के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा। क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार इस पर नजर बनाए रखेगी ताकि आम जनता को गैस की उपलब्धता में कोई असुविधा न हो।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.