सिद्धार्थनगर
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की अध्यक्षता में ‘महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की अध्यक्षता में ‘महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने न केवल महिलाओं की समस्याओं को सुना, बल्कि स्कूलों, जेल और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत भी परखी।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ से संबंधित कुल 30 मामले सामने आए। उपाध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस की ढिलाई पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का दोनों पक्षों को सुनकर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और इसकी रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए चारू चौधरी ने निर्देश दिए
स्वास्थ्य
पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।
शिक्षा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों से जोड़ा जाए। बाल कल्याण समिति को बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
जनसुनवाई के बाद उपाध्यक्ष ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कपिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया। कक्षा में बच्चों द्वारा गणित के साधारण सवाल हल न कर पाने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई और शिक्षण कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण कर महिला बैरक में बंदियों से संवाद किया और वहाँ दी जा रही सिलाई-कढ़ाई ट्रेनिंग व स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अपना घर वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रोहिणी, प्रभारी एंटी रोमियो मीरा चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, बीएसए शैलेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026























