बुलंदशहर: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के मानवाधिकारों की स्थिति को परखने के लिए शुक्रवार को जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के मानवाधिकारों की स्थिति को परखने के लिए शुक्रवार को जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

बैरकों में जाकर बंदियों से की वार्ता

अधिकारियों की टीम ने जेल की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया और वहां बंद कैदियों से सीधा संवाद किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में आवश्यक जानकारी ली गई। उच्चाधिकारियों ने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों के विधिक अधिकारों और उनकी बुनियादी जरूरतों में कोई कोताही न बरती जाए।

भोजन की गुणवत्ता को परखा

कारागार की रसोई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी और जिला जज ने शाम के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने भोजन की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि बंदियों को पौष्टिक और स्वच्छ आहार मिलना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जेल परिसर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

मौजूद रहे प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सुनील कुमार त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास चौधरी, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी और जेलर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.