शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक केंद्रों पर मानकों के पालन के उद्देश्य से आज प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक केंद्रों पर मानकों के पालन के उद्देश्य से आज प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी शोहरतगढ़ और उपजिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से शोहरतगढ़ कस्बा स्थित एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने गैस एजेंसी के गोदाम और परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध अग्नि शमन उपकरणों एवं अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया और वितरक को निर्देश दिए गए कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
गैस एजेंसी के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर अलविदा जुमे की नमाज के दृष्टिगत तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ शोहरतगढ़ ने ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षकों और आरक्षियों को चेक किया और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का जोर शांति व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर रहा।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026























