महराजगंज: गैस की किल्लत पर सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

महराजगंज

महराजगंज जनपद में गहराए गैस संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गहराए गैस संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडरों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

जनता त्रस्त, सरकार मस्त: जिलाध्यक्ष

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिले में गैस की भारी किल्लत है, लेकिन सरकार हकीकत स्वीकार करने के बजाय पर्याप्त भंडार होने का झूठा दावा कर रही है। उन्होंने कहा, “आज आम आदमी रसोई गैस के लिए दर-दर भटक रहा है। उज्ज्वला योजना के दावों के बीच लोग फिर से लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हैं। गैस की कमी से होटल और रेस्तरां भी बंद होने की कगार पर हैं।”

सपा की प्रमुख मांगें

समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:

जिले में रसोई गैस की नियमित और निर्बाध आपूर्ति बहाल की जाए।

गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर तुरंत रोक लगे।

मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई हो।

आपूर्ति बाधित करने के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

इस बड़े प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल यादव, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, प्रणय गौतम, सुमन ओझा, बिद्रेश कन्नौजिया, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, नौशाद आलम और पूर्व विधायक श्रीपति आजाद सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.