बलिया: विकास भवन के निरीक्षण में भड़के डीएम, गंदगी मिलने पर वेतन रोकने की चेतावनी

बलिया  

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों में पसरी अव्यवस्था, गंदगी और कबाड़ देख जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।

कार्यालयों में कबाड़ देख जताई नाराजगी

निरीक्षण की शुरुआत में डीएम ने सहायक आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता विभाग और जिला कृषि कार्यालय का जायजा लिया। यहाँ अनावश्यक अलमारियां और गंदे डस्टबिन देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालयों में केवल जरूरत के मुताबिक ही टेबल-कुर्सी रखी जाएं और अनुपयोगी सामान को तुरंत हटाया जाए। साथ ही, जर्जर दिख रहे कार्यालयों में तत्काल रंगाई-पुताई कराने के भी आदेश दिए।

दीवारों पर पान की पीक मिली, तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) के निरीक्षण के दौरान दीवारों पर पान की पीक देख जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों या पान थूकने वालों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने साफ कहा कि यदि किसी कार्यालय के बाहर गंदगी मिली, तो संबंधित कर्मचारी का वेतन रोक दिया जाएगा।

पंचायत सहायकों की निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल रूम

जिला पंचायत राज विभाग के कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए डीएम ने जिले की 940 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यहाँ चार बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने और एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सके।

सुरक्षा और सुंदरीकरण पर जोर

भंडार कक्ष में फाइलों की सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाने और रोशनी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विकास भवन के आरओ प्लांट को भी बाहर शिफ्ट करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ आनंद प्रकाश सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.