बुलंदशहर: सांड को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई बाइक, मजदूर की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम बेर के पास मजदूरी कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सांड को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बेर निवासी स़बील (45 वर्ष) पुत्र दीवान खान, दनकौर थाना क्षेत्र के गांव नवरंगपुर से मजदूरी करके अपनी मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीपुर गांव के समीप पहुंचे, अचानक सड़क पर एक सांड सामने आ गया। सांड को बचाने की कोशिश में स़बील की बाइक की रफ्तार अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स़बील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक स़बील अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु से तीन बेटों (अमन, अनस, अजीम) और दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सबसे छोटी बेटी अल फिजा मात्र 15 वर्ष की है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों को सांत्वना दी है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.