जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

औरैया

औरैया भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर दूर-दराज के इलाकों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर दूर-दराज के इलाकों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निस्तारण हेतु फोन पर कड़े निर्देश दिए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

समस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान हर हाल में होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनसुनवाई में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी जनता के कार्यों में लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

सरकार की प्राथमिकता है जनसेवा

कमल दोहरे ने कहा, “आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। कोई भी पीड़ित व्यक्ति कार्यालयों के चक्कर न काटे, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

जनता दरबार के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.