लखनऊ: रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर मचा बवाल, अपर्णा यादव ने CM योगी को पत्र लिख शो पर रोक की मांग की

लखनऊ

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना टटीरी रिलीज होते ही विवादों के भंवर में फंस गया है। उत्तर प्रदेश में इस गाने को लेकर तीखा विरोध शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना टटीरी रिलीज होते ही विवादों के भंवर में फंस गया है। उत्तर प्रदेश में इस गाने को लेकर तीखा विरोध शुरू हो गया है। गाने के बोल और फिल्मांकन में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा और आपत्तिजनक दृश्यों के इस्तेमाल का आरोप लगाया जा रहा है।

समाजसेवी और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे गानों को बढ़ावा न दिया जाए और उत्तर प्रदेश में बादशाह के किसी भी आगामी स्टेज शो पर तत्काल रोक लगाई जाए।

महिला आयोग और स्कूलों का अपमान

राज्य महिला आयोग ने भी इस गाने पर सख्त आपत्ति जताई है। आयोग का कहना है कि गाने के बोल महिलाओं के सम्मान को कमतर आँकते हैं और समाज में गलत संदेश भेजते हैं। इसके अलावा, गाने में स्कूलों के लिए अपमानजनक शब्दों के प्रयोग ने भी विवाद को हवा दी है, जिससे शिक्षक और अभिभावक वर्ग में काफी नाराजगी है।

इस विवाद ने एक बार फिर कलात्मक स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच की रेखा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे विभिन्न संगठनों ने इस गाने का बहिष्कार करने की अपील की है। फिलहाल, शासन और प्रशासन की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

 

 

 

Voice Of News 24