सिद्धार्थनगर: मुठभेड़ के बाद बिहार के दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, लूटी गई इन्नोवा बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:45 बजे सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर पतसिया के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया।

एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय और कोतवाली नौगढ़ पुलिस साड़ी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की इन्नोवा कार तेज गति से आती दिखी। पुलिस के रोकने पर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। भागने के प्रयास में कार डिवाइडर से भी टकराई, लेकिन बदमाश उसे लेकर शोहरतगढ़ की ओर भागने लगे।

एसओजी की गाड़ी पर बदमाशों ने की फायरिंग

जिला नियंत्रण कक्ष की सूचना पर शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह और जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने आगे से घेराबंदी की। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली एसओजी टीम की गाड़ी में जा लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अंकित कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी विजय सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 22 फरवरी 2026 को नौगढ़ रेलवे स्टेशन से यह इन्नोवा बुक की थी और रास्ते में चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर कार लूट ली थी। आरोपी इस कार की नंबर प्लेट हटाकर इसे नेपाल में खपाने की फिराक में थे।

अभियुक्त की पहचान अंकित कुमार (वैशाली, बिहार) और विजय सिंह (छपरा, बिहार)

बरामद माल: बिना नंबर की लूटी गई इन्नोवा कार, एक .315 बोर तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस।

घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय, निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अभय सिंह समेत भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने जोगिया उदयपुर थाने में मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.