बलरामपुर: पुलिस लाइन में हुई साप्ताहिक परेड, एएसपी ने परखा अनुशासन और व्यवस्थाएं

बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आज शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आज शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। एएसपी ने जवानों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए दौड़ भी लगवाई। निरीक्षण के दौरान यूपी-112 की गाड़ियों में मौजूद दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की जांच की गई। सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाएं ताकि जनता को त्वरित सहायता मिल सके।

परेड के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, परिवहन शाखा और आदर्श आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया। पुलिस भोजनालय (मेस) में पहुँचकर उन्होंने भोजन की गुणवत्ता चखी और साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसर और बैरक के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच करते हुए एएसपी ने गार्द कमांडरों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों के रहने और खान-पान से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.