संभल CO की दोटूक: ‘ईरान-इजराइल के लिए खुजली है तो वहीं चले जाओ, यहाँ माहौल बिगाड़ा तो होगा इलाज’

संभल

संभल में अलविदा जुमा और ईद को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप कुमार का बेहद सख्त तेवर देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल में अलविदा जुमा और ईद को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप कुमार का बेहद सख्त तेवर देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय विवादों को लेकर शहर की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को चेतावनी देते हुए सीओ ने कहा कि अगर किसी को ईरान-इजराइल युद्ध से इतनी ही तकलीफ है, तो वह जहाज में बैठकर वहीं चला जाए।

‘सड़क पर नमाज तो सीधे जेल’

बैठक में सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में सड़क पर नमाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “मस्जिद में जगह न होने पर सड़क पर नमाज पढ़ी तो पुलिस बिना कुछ कहे केस दर्ज कर जेल भेज देगी।” उन्होंने आगे चेतावनी दी कि किसी दूसरे देश के विवाद पर यहाँ नारेबाजी या ‘छाती पीटने’ वालों का पुलिस ‘बढ़िया इलाज’ करेगी।

सोशल मीडिया और पोस्टरों पर नजर

सीओ कुलदीप कुमार ने रील बनाने वालों और विवादित पोस्टर छापने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर उन प्रिंटिंग प्रेस पर भी है जहाँ भड़काऊ स्लोगन छपते हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों से अपील की कि यह त्योहार ‘मीठी सेवइयों’ का है, इसमें कड़वाहट न घुलने दें।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के करीब 50 जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दे की आड़ में स्थानीय फिजा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.