बलरामपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर और डीएम ने केंद्र का लिया जायजा

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त (कमिश्नर) और जिलाधिकारी (DM) बलरामपुर ने संयुक्त रूप से नगर के प्रमुख परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन

निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था और परीक्षा कक्षों का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर जोर

कमिश्नर और डीएम ने केंद्र पर सुरक्षा प्रबंधन और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच की। साथ ही, शाम की पाली या बिजली कटौती की स्थिति को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और पहचान पत्र मिलान के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

Voice Of News 24