कानपुर
कानपुर की क्राइम ब्रांच और कल्याणपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक ऐसे गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पहचान छिपाने के लिए वन विभाग की वर्दी का सहारा लेता था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर की क्राइम ब्रांच और कल्याणपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक ऐसे गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पहचान छिपाने के लिए वन विभाग की वर्दी का सहारा लेता था।
वन विभाग की ड्रेस में तस्करी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त कानपुर जू में संविदाकर्मी के पद पर तैनात है। वह अपनी ड्यूटी और पद का दुरुपयोग करते हुए वन विभाग की ड्रेस पहनकर घूमता था, ताकि पुलिस या अन्य किसी को उस पर शक न हो। इसी ड्रेस की आड़ में वह लंबे समय से शहर के विभिन्न हिस्सों में गांजे की सप्लाई कर रहा था।
बरामदगी और गिरफ्तारी
मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहाँ से लाता था और उसके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
कल्याणपुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 13 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/du2sgf5E7a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026






















