बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता: लूट व चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार, बोलेरो व असलहा बरामद

बलिया

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया पुलिस ने दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया पुलिस ने दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की है।

घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी

गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह की टीम ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध बोलेरो (UP41R5556) की घेराबंदी की। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ आरोपी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने मौके से दो युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान शनि राम (19 वर्ष) निवासी चमटोला और सचिन साह (24 वर्ष) निवासी श्रीपालपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ में शनि राम ने स्वीकार किया कि 3 मार्च को अपने सात साथियों के साथ मिलकर चकिया के पास एक व्यक्ति से बाइक, मोबाइल और नकदी छीनी थी। इसके अलावा, 8 फरवरी की रात मूँज के डेरा स्थित एक एकांत घर में बोलेरो से जाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। सचिन साह की तलाशी लेने पर उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी किए गए सफेद धातु के पायल व बिछुवा बरामद हुए।

गैंग के अन्य सदस्यों के नाम आए सामने

पुलिस जांच में सूरज यादव, अंकित यादव, शिवम यादव, राघव, चंदन और पुनीत सिंह के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने बरामद बोलेरो को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.