औरैया में आतिशबाजी बना ख़तरे का सबब, एक किशोर झुलसा

औरैया

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में आतिशबाजी की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक झुलस गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलकनगर मोहल्ले में आतिशबाज़ी बना ख़तरे का सबब, चपेट में आने से किशोर की हालत गंभीर हो गई।


यह घटना तब हुई जब बालक अपने घर के बाहर बने मैदान में खेल रहा था। अचानक पास में चल रही आतिशबाजी की एक चिंगारी उसके शरीर पर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, मोहल्ला तिलक नगर निवासी वंश (12) पुत्र अशोक अन्य बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान पास में कुछ लोग आतिशबाजी चला रहे थे।

बताया जा रहा है कि आतिशबाजी का एक जलता हुआ टुकड़ा उछलकर वंश की पीठ पर जा लगा। आग की गर्मी से उसकी पीठ बुरी तरह झुलस गई और वह दर्द से चिल्लाने लगा। परिजनों को जैसे ही यह घटनाक्रम पता चला तो उन्होंने उसे तत्काल एक निजी वाहन से औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.