औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई नाबालिग किशोरी, पिता ने थाने में दी तहरीर

औरैया

औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रात 11 बजे अचानक हुई गायब

पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने बताया कि घटना वाली रात करीब 11:00 बजे उनकी पुत्री अचानक घर से कहीं चली गई। उस समय घर के अन्य सभी सदस्य सो रहे थे, जिसके कारण किसी को उसके जाने की आहट नहीं मिली। सुबह जब किशोरी बिस्तर पर नहीं मिली, तो परिजनों के होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मोबाइल नंबर और संदिग्ध युवक का जिक्र

परिजनों ने पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग देते हुए बताया कि सुमन (परिवर्तित नाम) एक विशेष मोबाइल नंबर पर किसी लड़के से बातचीत करती थी। उन्हें आशंका है कि घटना के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति शामिल हो सकता है। लापता किशोरी का रंग गोरा, लंबाई लगभग 4 फीट 10 इंच है और उसने काले रंग का चोकडिया सूट पहना हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई शुरू

अयाना थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि किशोरी को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24