दिबियापुर: विवेकानंद महाविद्यालय के NSS शिविर में पर्यावरण रैली और मानवाधिकारों पर मंथन

औरैया

औरैया जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम पुरवा जोरन में विवेकानंद ग्रामोद्योग पी.जी. कॉलेज, दिबियापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

औरैया जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम पुरवा जोरन में विवेकानंद ग्रामोद्योग पी.जी. कॉलेज, दिबियापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

“प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो” के गूँजे नारे

शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ग्राम पुरवा जोरन में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं ने “पर्यावरण का रखो ध्यान, पुरवा जोरन बने महान” और “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो” जैसे गगनभेदी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता और हरियाली का महत्व समझाया। स्वयंसेविका अंजलि पाल ने शिविर के पिछले दिन की प्रगति आख्या प्रस्तुत कर गतिविधियों का ब्यौरा दिया।

मानवाधिकारों की रक्षा से ही संभव है न्यायपूर्ण समाज

द्वितीय सत्र में ‘मानवाधिकार: दिशा एवं दशा’ विषय पर एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. यश कुमार ने अपने व्याख्यान में मानवाधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में समानता, न्याय और मानवीय गरिमा बनाए रखने के लिए अधिकारों की समझ होना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए, तभी एक संतुलित सामाजिक व्यवस्था की स्थापना हो सकती है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु, डॉ. विनोद कुमार सहित स्वयंसेवक सृष्टि, तान्या, तमन्ना, उज्जवल, अंजलि, लवली, श्रद्धा, रिया यादव, हिमांशु और सूरज सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से युवाओं ने सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.