औरैया: बेला पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सिखाए सुरक्षा के गुर

औरैया

औरैया उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत सोमवार, 09 मार्च 2026 को औरैया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत सोमवार, 09 मार्च 2026 को औरैया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन में बेला थाना पुलिस सहित जनपद के विभिन्न थानों की महिला बीट पुलिसकर्मियों ने गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।

शक्ति दीदी ने गांवों और चौराहों पर दी दस्तक

अभियान के दौरान महिला सुरक्षा दल ने पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और मंदिरों का भ्रमण किया। पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की मुहिम से जोड़ा। इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय निडर होकर पुलिस की सहायता लें।

हेल्पलाइन नंबरों का कवच

औरैया पुलिस ने महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी, जिनमें प्रमुख हैं

1090: वूमेन पावर हेल्पलाइन

1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
181, 102, 108: स्वास्थ्य एवं अन्य सेवाएं

साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के प्रति सावधानी

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी आगाह किया। महिलाओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें। महिला संबंधी अपराधों और उनके कानूनी अधिकारों पर भी चर्चा की गई।

Voice Of News 24