औरैया: वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, सिर में आईं गंभीर चोटें

औरैया

औरैया जनपद के प्रतिष्ठित पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर अवधेश कुमार सिंह सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के प्रतिष्ठित पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर अवधेश कुमार सिंह सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार जन भारत के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश कुमार सिंह सोमवार को अपने पैतृक गांव सोहनी से बिधूना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बलखखणडपुर गांव के पास पहुंचे, सामने बाबा की शाला की तरफ से एक अनियंत्रित ट्रैक्टर आ गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। उस अनियंत्रित ट्रैक्टर से अपनी गाड़ी को बचाने के प्रयास में ठाकुर अवधेश कुमार सिंह की कार सड़क किनारे एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर में काफी गहरी चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उनके घावों पर टांके लगाए और जरूरी दवाइयां दीं। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया है और कम से कम एक सप्ताह तक पूर्ण आराम करने की सख्त सलाह दी है।

वरिष्ठ पत्रकार के चोटिल होने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, उनके निवास स्थान सोहनी पर उन्हें देखने वालों और उनका हाल-चाल जानने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के पत्रकारों, किसान नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.