बलिया: बहुआरा में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सिखाए स्वरोजगार के गुर

बलिया

बलिया जनपद के तहसील बैरिया के ग्राम सभा बहुआरा में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा सोमवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर (एससीएसपी) का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के तहसील बैरिया के ग्राम सभा बहुआरा में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा सोमवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर (एससीएसपी) का आयोजन किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना रहा।

विभिन्न रोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर के दौरान विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किट्स वितरण योजना की जानकारी देते हुए उन्हें अपना लघु उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।

बैंक अधिकारियों ने बताया ऋण का तरीका

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी उपस्थित रहीं। उनके साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (लालगंज) के शाखा प्रबंधक बैलेन्द्र राव और यूपी ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक रवि कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बैंक ऋण प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि कैसे सरकारी अनुदान (सब्सिडी) का लाभ लेकर कम लागत में बेहतर व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, जिला उद्योग केंद्र के कनिष्ठ सहायक अरविंद कुमार गौतम, मधु सागर, जितेंद्र सिंह और विवेकानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के अंत में कई युवाओं और महिलाओं ने स्वरोजगार योजनाओं के प्रति अपनी रुचि दिखाई और आवेदन की प्रक्रिया समझी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.