बुलंदशहर: FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 2 शातिर ठगों को दबोचा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की साइबर थाना पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की साइबर थाना पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 18 लाख रुपये हड़पने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिल्ली के दंपत्ति को बनाया शिकार

नई दिल्ली के रंगपुरी निवासी विकास कुमार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुद को FCI का अधिकारी और कर्मचारी बताकर उन्हें और उनकी पत्नी मोनिका गौतम को झांसे में लिया। आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए उन्हें FCI का कूटरचित (फर्जी) नियुक्ति पत्र थमाया और नौकरी के बदले कुल 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

भूड चौराहे के पास से हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में सोमवार, 09 मार्च 2026 को साइबर थाना पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर भूड चौराहे के पास से घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

प्रिन्स कुमार तोमर (पुत्र देवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम भौपुर, बुलंदशहर)
दीपक शर्मा (पुत्र आनन्द शर्मा, निवासी ग्राम रसूलपुर, गौतमबुद्धनगर)

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह चलाते हैं। वे बेरोजगार छात्रों और उनके परिजनों को निशाना बनाकर खुद को सरकारी अधिकारी बताते थे। फर्जी नियुक्ति पत्र देने के बाद जैसे ही मोटी रकम हाथ लगती, वे मोबाइल बंद कर फरार हो जाते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.