महराजगंज: चौक थाने में जनसुनवाई का आयोजन, तीन में से एक मामले का मौके पर निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को चौक थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को चौक थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कुल प्राप्त तीन मामलों में से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों के समाधान हेतु टीमें गठित की गई हैं।

दोपहर 2 बजे शुरू हुई सुनवाई

जनसुनवाई कार्यक्रम दोपहर लगभग 2:00 बजे शुरू हुआ। चौक थाने के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश झा ने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया। सुनवाई के दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

राजस्व से जुड़े मामले रहे लंबित

अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त तीन मामलों में से एक पुलिस विभाग से संबंधित था, जिसका दोनों पक्षों की सहमति और साक्ष्यों के आधार पर तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष दो मामले राजस्व विभाग (जमीन विवाद) से जुड़े होने के कारण लंबित रह गए। इन मामलों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

उप निरीक्षक ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। लंबित मामलों में जल्द से जल्द रिपोर्ट लगाकर उन्हें क्लोज करने की हिदायत दी गई है।

 

Voice Of News 24