बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनूपशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनूपशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर कर जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।
मुनादी कराकर सीमा से किया बाहर
पुलिस टीम ने रविवार, 8 मार्च को थाना क्षेत्र के संबंधित गांवों में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और जिलाधिकारी के आदेशों का पालन करते हुए अपराधियों को जनपद छोड़ने की चेतावनी दी। जिन अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उनके विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी महोदया ने जिलाबदर की मुहर लगाई।
इन अपराधियों पर हुई कार्रवाई
जीता उर्फ जीत सिंह (पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी ग्राम जिनाई): इसके विरुद्ध हत्या, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर धाराओं में 5 मामले दर्ज हैं।
अशोक (पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी ग्राम जिनाई): इसके विरुद्ध भी हत्या और मारपीट सहित कुल 5 अभियोग पंजीकृत हैं।
गौरव (पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी ग्राम अनिवास): इसके विरुद्ध मारपीट, बलवा और छेड़छाड़ के 5 मामले दर्ज हैं।
अपराधियों को सख्त चेतावन
थाना अनूपशहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि जिलाबदर की अवधि के दौरान इनमें से कोई भी अपराधी जनपद की सीमा के भीतर पाया गया, तो उनके विरुद्ध और भी कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजीhttps://t.co/exqVI4mPIR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 9, 2026























