बुलंदशहर: जिरौली के चामड़ मैया मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब, हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत जिरौली स्थित चामड़ मैया मंदिर पर सोमवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत जिरौली स्थित चामड़ मैया मंदिर पर सोमवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह विधि-विधान से हवन-पूजन हुआ, जिसके बाद विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जिरौली और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए दी आहुति

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए हवन-पूजन से हुआ। मुख्य यजमानों और ग्रामीणों ने माता चामड़ मैया के दरबार में आहुति देकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

आपसी भाईचारे का संदेश

धार्मिक अनुष्ठान की कमान महंत गोपाल जी महाराज ने संभाली। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्थाएं संभालने में कुलदीप शर्मा, अरविंद शर्मा, राजपाल सिंह (प्रधान), राहुल प्रधान (पूर्व प्रधान), विजय शर्मा और गोरेलाल शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में हर वर्ष होने वाले इस आयोजन से गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.