महराजगंज: परसामलिक पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को किया जागरूक, बताए सुरक्षा के गुर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत सोमवार, 09 मार्च 2026 को परसामलिक थाना पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत सोमवार, 09 मार्च 2026 को परसामलिक थाना पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। उपनिरीक्षक संजू गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के स्कूलों, बैंकों और जनसेवा केंद्रों का भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ और ‘पॉस्को एक्ट’ जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

हेल्पलाइन नंबरों का किया प्रचार-प्रसार

महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टीम ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार किया। महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी समय 1090 (विमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध दी चेतावनी

इस दौरान पुलिस ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी लोगों को जागरूक किया। टीम ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की सूचना निडर होकर पुलिस को दें। इस कार्यक्रम में पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की जागरूक महिलाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24