रामपुर: जमीन विवाद में गर्भवती महिला और बुजुर्ग सास पर खूनी हमला, घर में घुसकर पीटा

रामपुर

रामपुर जनपद के थाना मिलक खानम क्षेत्र के मुश्तरबाद गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने घर में घुसकर एक गर्भवती महिला और उसकी बुजुर्ग सास पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रामपुर जनपद के थाना मिलक खानम क्षेत्र के मुश्तरबाद गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने घर में घुसकर एक गर्भवती महिला और उसकी बुजुर्ग सास पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में बुजुर्ग महिला का पैर टूट गया, जबकि गर्भवती महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

बंटवारे को लेकर चल रहा था पुराना विवाद

पीड़िता राजकुमारी ने बताया कि परिवार के भीतर जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश में चचेरे देवर लाखन, सतवीर और परिजन द्रोपदी व भूरी अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने हिंसक रूप धारण कर लिया।

पाटल से सिर पर वार, बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

हमलावरों ने बुजुर्ग सास केशरवती को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनका पैर टूट गया। हद तो तब हो गई जब हमलावरों ने गर्भवती राजकुमारी को भी नहीं बख्शा और लोहे की पाटल (धारदार हथियार) से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिलाओं की जान बचाई।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़िता ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.