अछल्दा: मीडिया की खबर का बड़ा असर, 8 माह से खराब पड़ा बघईपुर का वाटर कूलर हुआ ठीक

औरैया

औरैया जनपद के ग्राम पंचायत बघईपुर में पिछले आठ महीनों से धूल फांक रहा वाटर कूलर आखिरकार सोमवार को दोबारा चालू हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के ग्राम पंचायत बघईपुर में पिछले आठ महीनों से धूल फांक रहा वाटर कूलर आखिरकार सोमवार को दोबारा चालू हो गया। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया, जिससे अब राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी।

ग्रामीणों की समस्या को मिली आवाज

बघईपुर ग्राम पंचायत में लगा यह वाटर कूलर लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा था। गर्मी की दस्तक के साथ ही राहगीरों और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। ग्रामीण सुरेश और विमल कुमार ने इस गंभीर समस्या को मीडिया के माध्यम से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई।

सचिव की पहल पर ठीक हुई मोटर

खबर का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव प्रशांत यादव ने तत्काल वाटर कूलर की जांच कराई। तकनीकी निरीक्षण में सामने आया कि वाटर कूलर से जुड़ी समरसेबल मोटर जल गई थी, जिसके कारण मशीन शोपीस बनी हुई थी। सचिव के निर्देश पर सोमवार को मोटर की मरम्मत कराई गई और वाटर कूलर को सुचारू रूप से संचालित कर दिया गया।

राहगीरों को मिली बड़ी राहत

बढ़ती धूप और तपिश के बीच वाटर कूलर चालू होने से रास्ते से गुजरने वाले मुसाफिरों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और मीडिया के साझा प्रयासों से एक जरूरी जनसुविधा बहाल हुई है। समस्या के त्वरित समाधान पर स्थानीय निवासियों ने आभार व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.